Sunday , December 10 2023
Breaking News
Home / breaking news / यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो छात्राओं को देंगे स्मार्ट फोन : प्रियंका गांधी

यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो छात्राओं को देंगे स्मार्ट फोन : प्रियंका गांधी

Big blow to Congress in UP as Priyanka Gandhi advisor Harendra Malik and  his son Pankaj Malik resigns | यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका  गांधी के सलाहकार और प्रदेश उपाध्यक्ष

न्यूज जंगल डेस्क,कानपुरः उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होने से पहले ही छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

लखनऊ से आगरा जाते समय बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी लेने और 1090 चौराहे के पास चोटिल छात्रा की मरहम पट्टी करने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने की घोषणा करने के बाद अब उन्होंने छात्राओं के लिए मनभावन वादा किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढऩे व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस इसको शीघ्र ही लागू भी कर देगी। 

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “कल मैं कुछ छात्राओं से मिली. उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है. मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देगी. उन्होंने कहा था कि यह फैसला महिलाओं की राजनीति में नुमाईंदगी को बढ़ाएगी और प्रदेश का विकास तेजी से होगा. प्रियंका के इस फैसले को भी विपक्ष के लिए बड़ी चुनती माना जा रहा है. दरअसल प्रियंका गांधी ने यूपी की करीब साढ़े तीन करोड़ महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश की है. एक बार फिर उन्होंने स्मार्टफोन और स्कूटी से उस यंग वीमेन वोट को साधने की कोशिश की है जो 2022 में वोट करने जाएगी।

यह भी देखेंःकोविड टिकाकरण में भारत ने हासिल किया 100 करोड़ का लक्ष्य

About News jungal Media

Avatar

Check Also

सखी केंद्र ने शुरू किया सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम

कानपुर की 50 बस्तियों व तीन कॉलेज की लड़कियों को ट्रेनिंग का लक्ष्य News jungal …

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *