News Jungal Media

Mahakumbh 2025 Snan: साधु-संतों के लिए अमृत स्नान का महत्व

महाकुंभ 2025 और अमृत स्नान

महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है,(Mahakumbh 2025 Snan) जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान 13 अखाड़ों के साधु-संत, नागा साधु, आचार्य, महांडलेश्वर और अघोरी अपने शिविर लगाते हैं। महाकुंभ में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

महाकुंभ का सबसे प्रमुख आकर्षण शाही स्नान या अमृत स्नान होता है। इस स्नान का विशेष महत्व साधु-संतों के लिए होता है। मकर संक्रांति के बाद मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के दिन अमृत स्नान किया जाएगा।

अमृत स्नान का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में अमृत स्नान को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यह स्नान पुण्य और आत्मिक शुद्धि प्राप्त करने का एक विशेष अवसर होता है।

साधु-संतों के लिए अमृत स्नान का महत्व

महाकुंभ में सबसे पहले 13 अखाड़ों के साधु-संत, आचार्य, महांडलेश्वर, नागा साधु, अघोरी और महिला नागा साधु अमृत स्नान करते हैं। इसके बाद ही आम श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं।

अमृत स्नान के बाद साधु-संत देवताओं का ध्यान लगाते हैं और आध्यात्मिक ज्ञान पर चर्चा करते हैं। यह स्नान उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुष्ठान की तरह होता है, जिससे वे आत्मिक बल और ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

इसे भी पढ़े : iPhone और Mac यूजर्स के लिए खतरे की घंटी! Apple की चिप में मिली खामी

नागा साधु सबसे पहले अमृत स्नान क्यों करते हैं?

महाकुंभ में नागा साधुओं का स्नान धर्म और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।

अमृत स्नान की यह परंपरा धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो महाकुंभ को विशेष बनाती है।

Exit mobile version