News Jungal Media

Tata Harrier EV : 500 KM रेंज और दमदार फीचर्स के साथ कल होगी लॉन्च

टाटा हैरियर ईवी कल होगी लॉन्च

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स 3 जून 2025 को भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier EV) को औपचारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होगी और इसमें कई एडवांस फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस होने की उम्मीद है।

टाटा हैरियर ईवी के फीचर्स कैसे होंगे

कंपनी टाटा हैरियर ईवी में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स देगी, जैसे:

बैटरी और रेंज

टाटा हैरियर ईवी में 55 से 60 kWh की पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है। (Tata Harrier EV) यह बैटरी गाड़ी को 500 से 550 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे एक से ज्यादा बैटरी ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।

क्या हो सकती है कीमत?

कीमत की पुष्टि टाटा मोटर्स लॉन्च के समय करेगी, लेकिन अनुमान है कि हैरियर ईवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹20 लाख हो सकती है।

इसका मुकाबला किन वाहनों से होगा?

हैरियर ईवी का सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद इन इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा:

एलीफेंट रॉक चैलेंज में टाटा हैरियर ईवी का शानदार प्रदर्शन

लॉन्च से पहले, टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए केरल के थंगलपाड़ा में एलीफेंट रॉक पर एक चैलेंज वीडियो जारी किया है। इस चैलेंज में, हैरियर ईवी ने 3937 फीट ऊंची एलीफेंट रॉक पर चढ़ाई की। यह इलाका बेहद कठिन और खतरनाक माना जाता है। (Tata Harrier EV) प्रो ऑफ-रोडर डॉ. मोहम्मद फहाद ने इस चैलेंज को पूरा करने के लिए हैरियर ईवी को चलाया।

3 चरणों में पूरी हुई चुनौती

हैरियर ईवी ने इस मुश्किल चुनौती को तीन चरणों में पूरा किया:

इस दौरान एसयूवी को 34 डिग्री के ढलान जैसे खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ा।

टाटा हैरियर ईवी की खूबियाँ

इसके साथ ही इस एसयूवी में सुरक्षा, आराम, सुविधा और मनोरंजन से जुड़ी कई खूबियाँ हैं, जो इसे लोगों की पसंदीदा एसयूवी बना सकती हैं।

इसे भी पढ़े : Eid Ul Adha 2025 : बकरीद भारत और सऊदी में तारीख व महत्व जानें

टाटा हैरियर ईवी न केवल एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है, बल्कि यह भारत की पहली ईवी होने जा रही है जो ऑफ-रोडिंग, लग्जरी और परफॉर्मेंस का एक मजबूत मिश्रण पेश करती है। इसके लॉन्च के साथ ही यह भारतीय ईवी बाजार में एक नई क्रांति ला सकती है।

Exit mobile version