Site icon News Jungal Media

SRH VS MI 2024 Today Match: किसे मिलेगी आज पहली जीत मुंबई या हैदराबाद

IPL 2024 की ताज़ा खबरे

SRH VS MI 2024 Today Match News: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था | वहीं, गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया | लिहाजा, दोनों टीमों को सीजन की पहली जीत का इंतजार है |

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर रहेगी जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन हो सकते हैं | हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ ईशान किशन जीरो पर आउट हो गए थे | वहीं, इसके बाद मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज होंगे | टिम डेविड पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी सौपी जाएगी | गेंदबाज के तौर पर शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड मुंबई के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं |

हेनरिक क्लासेन पर होगी सबकी नज़र

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर की भूमिका में मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी हो सकते हैं | इसके बाद एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद और शाहबाज़ अहमद जैसे बल्लेबाज होंगे | खासकर, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन पर निगाहें रहेंगी | वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में बतौर गेंदबाज मार्को जॉनसन, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे और टी नटराजन को जगह मिल सकती है |

MI vs SRH प्लेइंग इलेवन:

आज आईपीएल (ipl 2024 in hindi) में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद (Srh Vs Mi 2024 today match news) की चुनौती होगी | दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा | आईये हम नजर डालते है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर |

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे और टी नटराजन

ये भी पढ़े: IPL 2024 Schedule In Hindi: कल से शुरू होने जा रहा हैं आईपीएल का संग्राम

Exit mobile version