Site icon News Jungal Media

सोशल वर्कर सोनी मिश्रा समर्थकों संग भाजपा में शामिल


कानपुर। भाजपा पार्षद नवीन पंडित ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनी मिश्रा और उनके संगठन एक्शन फ़ॉर वोमन एंड रूरल डेवलपमेंट से जुड़ी भारी संख्या में महिलाओं को भाजपा में शामिल कराया। सोनी मिश्रा ने बताया कि मोदी और योगी के कार्यकाल में देश प्रगति पर है। महिला उत्थान के क्षेत्र में दर्जनों योजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को संचालित की जा रही हैं।
सोनी ने बताया कि लखपति दीदी ऐसी योजना है जो करीब तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। अबकी बजट में इसका दायरा बढाकर सरकार कौशल विकास की योजना के जरिये 5 लाख तक ऋण देकर उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मोदी-योगी की सरकार महिलाओं का भविष्य सुरक्षित है।

Exit mobile version