Site icon News Jungal Media

valentine week में शाहरुख और काजोल  के फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा, सिनेमाघरों में आज रिलीज होगी ये फिल्म

Shah Rukh Khan Dilwale Dulhania Le Jayenge Release In Theatres : शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस तरह से वैलेंटाइन वीक में शाहरुख खान के फैंस को तोहफा मिलने वाला है।

 न्यूज जंगल डेस्क :-शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है, दरअसल, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है,इस तरह से वैलेंटाइन वीक में शाहरुख खान के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है,आइए जानते हैं कि फिल्म ‘दिलवाले दु्ल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge)  कब और कितने दिनों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge)  के मेकर्स (Makers) ने सोशल मीडिया (social media) पर फिल्म को रिलीज करने की जानकारी दी है, मेकर्स (Makers) ने बताया है कि फिल्म 10 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज की जाएगी और अगले एक सप्ताह तक सिनेमाघरों (cinemas) में लगी रहेगी।

बताते चलें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) साल 1995 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। बता दें कि मुंबई के मराठा मंदिर में ये फिल्म (Dilwale Dulhania Le Jayenge) पिछले 28 साल से लगातार दिखाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:-: कियारा-सिद्धार्थ ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, सामने आया कपल का वेडिंग एल्बम

Exit mobile version