Site icon News Jungal Media

डगमगा रही है सलमान खान की सुरक्षा, दो संदिग्धों ने फार्महाउस में घुसने का किया प्रयास, हुए गिरफ्तार…

सलमान खान के फार्महाउस में दो लोगों ने घुसने की कोशिश की। दोनों ने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताया। पुलिस ने अब इन दोनों शख्सों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

News jungal desk: सलमान खान बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। सलमान अपने चाहने वालों से खुलकर मिलते हैं। लेकिन, इन दिनों उनकी सुरक्षा भी डगमगा रही है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में अभिनेता के नवी मुंबई के पनवेल में स्थित फार्म हाउस में दो संदिग्धों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने इन दोनों लोगों को पकड़ लिया है।

बीते दिनों सलमान खान के फार्महाउस में दो लोगों ने घुसने की कोशिश की। दोनों ने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताया। पुलिस ने अब इन दोनों शख्सों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक , गुरुवार शाम करीब 4 बजे दो संदिग्ध सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे रोका। इसके बाद फार्म हाउस के मैनेजर को भी बुलाया गया।

संदिग्धों से पूछताछ के दौरान दोनों ही शख्स ने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताया है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वे दोनों ही युवक संदिग्ध थे।

गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स के पास से फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में की गई है। पूछताछ में इनके पास पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी सामने आई है। यह मामला इसलिए भी संदिग्ध है। फिलहाल अभी तो दोनों युवक पुलिस हिरासत में हैं और दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Read also: अयोध्याधाम पहुंच रही गुजरात में बनी 108 फीट लंबी धूपबत्ती, 50 किमी क्षेत्र में फैलाएगी खुशबू…

Exit mobile version