न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर शहर में नकली खाद्य पदार्थ बेचने वाले 41 खाद्य कारोबारियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इन्होंने एडीएम सिटी कोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को अब तक नहीं जमा किया है। अब इनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक कुल 20 लाख रुपए की वसूली की जानी है।



होगी जब्ती की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के 41 खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर सैंपल कलेक्ट किए गए थे। जांच में खाद्य सैंपल अधोमानक (हानिकारक) पाए गए थे। इस पर इनके खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया था। कोर्ट ने सभी पर जुर्माना लगाया। लेकिन बावजूद इसके इन लोगों ने जुर्माना जमा नहीं किया। आरसी के बाद जुर्माना जमा न करने पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।
ये भी देखे: भाजपा और बसपा के बागी यह विधायक हुए सपा में शामिल
लाइसेंस होगा निरस्त
अभिहित अधिकारी के मुताबिक जुर्माना न जमा करने पर राजस्व वसूली के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही खाद्य कारोबारियों का फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन भी निरस्त किया जा सकता है। कारोबारियों पर 1.25 लाख रुपए से 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया गया है।