Site icon News Jungal Media

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सवाल पर पहली बार बोले राहुल गांधी,इंतजार करिए

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर :—राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे या नहीं? इस पर कांग्रेसियों के अलावा देश भर के राजनीतिक पंडितों की नजर है, दरअसल बता दें कि इस बीच राहुल गांधी ने इस सस्पेंस को और बढ़ाते हुए इंतजार करने की बात कही है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। दरअसल मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’ यही नहीं राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है!

इस बीच कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी पद से हटा दिया है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि क्या उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है, बता दें कि वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो अशोक गहलोत के नाम को लगातार आगे बढ़ा रहा है। हालांकि खुद अशोक गहलोत ने अपने अध्यक्ष बनने की चर्चाओं को खारिज कर दिया था,मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति है। उनकी राय से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे नेता भी सहमत हैं..

आपको बता दें कि यह लड़ाई भारत की पूरी व्यवस्था और विपक्ष के बीच हो गई है। राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग-अलग विचारों की यह लड़ाई करीब हजार साल से चली आ रही है और जारी रहेगी, भारत को लेकर दो विजन हैं। एक ऐसा विचार है, जो सबको कंट्रोल करने की बात करता है। इसके अलावा दूसरा ऐसा है, जो खुले विचारों वाला है और सबका सम्मान करता है। इन दोनों के बीच लड़ाई तो जारी ही रहेगी! जबकि बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इसे लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी पसोपेश में चल रही है। अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो जाएं।

यह भी पढ़े:–अब UP में हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे सरकारी अस्‍पतालों के नाम

Exit mobile version