न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर कनाडा से 100 वर्षो बाद भारत आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की शोभायात्रा आज कानपुर आएगी। जहां भाजपा कार्यकर्ता इसका स्वागत करेंगे। यह प्रतिमा आजादी से पहले भारत से कनाडा ले जाई गई थी। जो प्रधानमंत्री के विशेष प्रयासों के बाद 100 वर्ष बाद भारत को वापस मिली है। भाजपाई इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देकर चुनाव के वक्त पर माहौल बनाने का भी कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा कार्यालय के नवीन मार्केट में एक बैठक आयोजित कर मां अन्नपूर्णा यात्रा को सफल बनाए जाने के लिए आम जनमानस को जोड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।



भाजपा अध्यक्ष ने की तैयारी बैठक,
वुधवार को हुई बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को बताया कि आने वाली इस यात्रा को किस तरह से अधिक से अधिक आमजन तक संदेश पहुंचाना है। सुनील बजाज ने बताया कि गुरुवार 11 नवम्बर को शाम 4:00 बजे माता अन्नपूर्णा प्रतिमा यात्रा गंगा बैराज पहुंचेगी। जहां भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है। 101 बटुकों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। अन्नपूर्णा स्त्रोत का पाठ किया जाएगा।
शहर के क़ई मार्गो से निकली जाएगी मूर्ति यात्रा,
गंगा बैराज में स्वागत के बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए यह यात्रा तपेश्वरी मंदिर बिरहाना रोड पहुंचेगी। राम भजन पूजन कीर्तन के बाद रात्रि विश्राम होगा। यात्रा के मार्ग में भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ एकत्रित होने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह सभी निकलने वाली यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। साथ ही आम जन्तानके लिये यात्रा दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। कानपुर आगमन पर यात्रा के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों पर संत व महंत भी चलेंगे।
ये भी देखे: CSJMU में दाखिले की आवेदन तिथि एक बार फिर बढ़ी
प्रमुख मंदिरों में महंत और साधू होंगे शामिल
भाजपा की यात्रा तैयारी बैठक में खासतौर से लगभग सभी मंदिरों के पुजारी महंत और साधु-संतों को बुलाया गया था। जिसमें उनसे भी अपील कराई गई है, कि वह इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें। आज की बैठक में प्रमुख रूप से चैतन्यपुरी महाराज, महंत कृष्णदास, पनकी के महंत जितेंद्र दास शामिल हुये। भाजपा कार्यकर्ताओं में संतोष शुक्ला, जितेंद्र शर्मा, अवधेश कुमार, सत्येंद्र नाथ पांडे, जगदीश तिवारी, आशा पाल और आकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।