Site icon News Jungal Media

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, इन लोगों ने भी मनाया जन्मदिन…

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया।

News jungal desk: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 77वां जन्मदिन है। जिसके बाद से देशभर से उन्हें जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं मिलना शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा है कि , ‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से किनारा
आपको बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता ले ली थी। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय राजनीति से काफी किनारा कर लिया है। जिसके बाद से उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इन लोगों ने भी मनाया जन्मदिन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हैदराबाद में मनाया।

Read also: कानपुर के जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वर्गीय नारायण जी गुप्त की पुण्य स्मृति में अंतर्विद्यालय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Exit mobile version