News Jungal Media

PMModiAwards : पीएम मोदी को मिला साइप्रस का ग्रैंड क्रॉस सम्मान

Table of Contents

Toggle

प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

PMModiAwards : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। यह सम्मान साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है और इसे नाइटहुड श्रेणी का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी का भावुक बयान

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

“यह केवल नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।( PMModiAwards) यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है।”

उन्होंने इसे भारत-साइप्रस संबंधों और साझा मूल्यों को समर्पित किया।

मार्च में मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान

मार्च 2025 में पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन‘ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मॉरीशस-भारत संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय हैं।

अप्रैल में श्रीलंका का ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ मिला

अप्रैल में श्रीलंका सरकार ने उन्हें ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया, जो उन राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाता है जिनके देश के श्रीलंका के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध होते हैं।

दिसंबर 2024 में कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पिछले साल दिसंबर में कुवैत के अमीर शेख ( PMModiAwards) मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने पीएम मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ सम्मान से सम्मानित किया था।

नवंबर 2024 में गुयाना, बारबाडोस और डोमिनिका से सम्मान

नरेंद्र मोदी को अफ़गानिस्तान और फ़िलिस्तीन से भी सम्मान प्राप्त हुआ है

संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में सम्मान

अन्य देशों से प्राप्त प्रमुख सम्मान

मिस्र और पलाऊ को भी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

फ्रांस और रूस को भी सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

इस लेख को भी पढ़े : Air India Crash : एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में जुटी एजेंसी

अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व, कूटनीतिक योगदान और वैश्विक सहयोग के लिए 2014 से अब तक 20 से अधिक देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इससे वे दुनिया में सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले भारतीय नेताओं में अग्रणी बन गए हैं।

Exit mobile version