Site icon News Jungal Media

भाजपा: हरियाणा में नाम फाइनल पर सूची रोकी, फिर भी दस की दस सीटें जीतने का दावा…

News jungal desk: हरियाणा का ताजा राजनीतिक संकट लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। राज्य में दस लोकसभा सीटें हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की पहली लिस्ट तो जारी कर दी, लेकिन अभी तक हरियाणा के पत्ते नहीं खोले हैं। यह राज्य भाजपा मजबूत किला माना जाता है। विधानसभा से लेकर लोकसभा तक यहां चौतरफा कमल ही कमल खिला हुआ है। हरियाणा की 10 सीटों पर बीजेपी कोई भी ऐसा दांव नहीं लगाना चाहती जिससे कि एक भी सीट लूज हो जाए। ऐसे में सीएम मनोहरलाल खट्टर का इस्तीफा और जेजेपी से गठबंधन टूटना एक गंभीर मामला है। मोदी सरकार जिस 400 के पार के आंकड़े का दावा कर रही है, उसमें हरियाणा की ये 10 सीटें बहुत अहम हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की पहली लिस्ट तो जारी कर दी, लेकिन अभी तक हरियाणा के पत्ते नहीं खोले हैं। पता चला है कि दिल्ली में चल रही संसदीय बोर्ड की बैठक में हरियाणा से भाजपा प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए गये हैं पर नामों की घोषणा फिलहाल रोक ली गयी है।

Read also: हरियाणा में राजनीतिक संकट का लोकसभा चुनाव पर इम्पैक्ट, कांग्रेस ने बैठक बुलायी

Exit mobile version