Site icon News Jungal Media

कारोबार की दुनिया में मुकेश अंबानी की टेंशन बढ़ते नजर आ रही

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर दुनिया के दो सबसे बड़े रईस-एलन मस्क और जेफ बेजोस, दोनों ही कारोबार की दुनिया में मुकेश अंबानी की टेंशन बढ़ाते नजर आ रहे हैं। एलन मस्क, अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी स्टारलिंक के जरिए चुनौती पेश करने वाले हैं। वहीं, जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप से कानूनी जंग कर मुकेश अंबानी के कारोबारी विस्तार को झटका दिया है। 

स्टारलिंक देगी जियो को टक्कर:  दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में इंटरनेट सर्विस शुरू करने जा रही है। स्टारलिंक की पैरेंट कंपनी SpaceX है। इसके मुखिया एलन मस्क हैं। यह सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक भारत के ग्रामीण इलाकों में सस्ती इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को कड़ी चुनौती मिलेगी। 

ये भी देखे: जीका संक्रमित गर्भवती ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

आपको बता दें कि भारत में रिलायंस जियो का कस्टमर बेस सबसे ज्यादा है। रिलायंस जियो ने इंटरनेट सर्विस के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। स्टारलिंक के आने से जियो की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, ऐसी भी खबरें हैं कि स्टारलिंक भारत में टेलीकॉम कंपनियों से साझेदारी का विकल्प ढूंढ रही है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौन सी कंपनी साझेदार बन सकती है। 

Exit mobile version