Site icon News Jungal Media

Bagpat crime: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का मिला शव, 5 साल पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए हत्या का आरोप…

शादी के पांच साल बाद ही रेनू की दुनिया उजड़ गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। लेकिन इस मामले में मृतक महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। 

News jungal desk: बागपत जनपद में दोघट के तवेलागढ़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुराल ले लोगो पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि रेनू 5 माह की गर्भवती थी। वहीं, ससुराल वालों ने जंगले में लगे पर्दे के पाइप के जरिए फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। ससुराल वालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ऐन वक्त पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

बताया गया कि महिला के पति सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला शामली जनपद के तथेड़ा गांव की रहने वाली थी। 2018 में उसकी सोनू के साथ शादी हुई थी। उधर, पीड़ित भाई रामकुमार ने हत्या की तहरीर दी।

Read also: यूपी टी-20 लीग: कानपुर सुपरस्टार बनाम नोएडा सुपर किंग्स से होगी शुरुआत, जानिए कब और किसके बीच होंगे मैच…

Exit mobile version