Site icon News Jungal Media

चतुष्ग्रही योग में दिवाली के पूजन का जानें शुभ मुहूर्त

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत दो नवंबर मंगलवार को धनतेरस से होगी और छह को यम द्वितीया तक उत्सव रहेगा। चतुष्ग्रही योग में दिवाली का पर्व चार नवंबर गुरुवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान लोग कुबेर और लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। ग्रहीय योग धनतेरस और ज्योति पर्व दिवाली को और मंगलकारी बना रहा है।

धनतेरस पर स्थिर लग्न में पूजन और खरीदारी शुभ
दीपोत्सव का शुभारंभ दो नवंबर मंगलवार से होगा। इस दिन धनतेरस और धन्वंतरि जयंती मनाई जाएगी। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार त्रयोदशी का मान मंगलवार सुबह 8:35 बजे से बुधवार सुबह 7:14 बजे तक रहेगा। इस दिन स्थिर लग्न में लक्ष्मी का पूजन और खरीदारी करना शुभफलदायक रहेगा।

ये भी देखे: आज फिर होगी सुप्रीम कोर्ट में पटाखों के प्रतिबंध मामले में सुनवाई

खरीदारी व पूजन का शुभ मुहूर्त
सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे तक।
शाम 7:30 से रात 9:30 बजे तक।
रात में 10:30 से 1:30 बजे तक।

स्थिर लग्न में पूजन मुहूर्त
कुंभ : दोपहर 1:26 से 2:57 बजे तक।
प्रदोष काल : शाम छह से 7:57 तक।
सिंह : 12:28 से 2:44 बजे तक।
शुभ चौघड़िया : रात 12:28 से 1:30 बजे तक।

Exit mobile version