Site icon News Jungal Media

Zero Born Country: एक देश ऐसा भी जहां बच्चे ही नहीं होते |

The Vatican City
zero born country in hindi

Zero Born Country: सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश का खिताब भारत ने हाल ही में हासिल किया है। दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश आज भारत है। यूनिसेफ के मुताबिक, हर दिन 68,500 बच्चे भारत में पैदा होते है |

लेकिन क्या आपको पता है , कि कोई देश ऐसा भी हो सकता है, जहां कोई बच्चा पैदा ही नहीं होता होगा? दरअसल इस सवाल का जवाब हां है। यह बात थोड़ी अजीब है, लेकिन यह सच है कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कोई बच्चा जन्म ही नहीं लेता है। यहां किसी को भी बच्चा पैदा करने की अनुमति नहीं है।

दुनिया का ऐसा देश है जहां एक भी बच्चा पैदा नहीं होता:

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश (world smallest country in hindi) है, वेटिकन सिटी जो रोमन कैथोलिक चर्च के नेता का घर भी है। रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म सभी बड़े धर्माचार्य यहीं रहते हैं। ये देश भले ही सबसे छोटा है, लेकिन यहां की कई बातें हैरान करने वाली हैं | वेटिकन सिटी दुनिया की सबसे शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। यहां 17वीं शताब्दी का सेंट पीटर स्क्वायर और एक संग्रहालय है, जो विश्व की कुछ प्रसिद्ध कलाकृतियों का केंद्र हैं।

आश्चर्य की बात ये है कि, इस देश को कोई भी व्यक्ति अपना जन्मस्थान नहीं बता सकता है। यहाँ तक कि यहाँ रहने वाले लोग भी नहीं |

क्या कारण है कि वेटिकन सिटी Zero Born Country कही जाती हैं ??

दरअसल वेटिकन सिटी (Vatican City) में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हो सकता, क्योंकि यहाँ बच्चों के जन्म के लिए कोई अस्पताल उपलब्ध ही नहीं हैं। इस देश में रहने वाले सभी लोग दूसरे देशों से हैं। यहाँ पर अधिकांश जनसंख्या ब्रह्मचारी पुरुषों की हैं। यानी उन्हें अपने धर्म के कारण शादी करने या बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं होती है।

साथ ही वेटिकन सिटी (Vatican City) में कोई अस्पताल भी नहीं है। यहां अस्पताल खोलने का निर्णय लगभग यहां के छोटे क्षेत्रफल और आसपास के क्षेत्र में मौजूद गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की वजह से ही लिया गया है।

इसके साथ ही यहां जब कोई महिला गर्भवती होती है तो नियमों के अनुसार डिलीवरी के समय उसे यहाँ से बाहर भेज दिया जाता है। ये एक ऐसा नियम है, जिसका बहुत कठोरता से पालन किया जाता है। यही वजह है कि आज तक यहाँ न ही किसी नें जन्म लिया |

यह भी पढ़े: शैली बुलचंदानी: महज ₹2000 से खड़ा किया इस लड़की ने ₹10 करोड़ का बिजनेस

Exit mobile version