Site icon News Jungal Media

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या बना पाएगी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड…

फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज यानी 21 अप्रैल को रिलीज हो गई है।

News Jungal Desk :– सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान  (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज यानी 21 अप्रैल को रिलीज हो गई है। ईद के मौके पर सलमान खान (Salman Khan) ने फैंस को खास अंदाज में ट्रीट दिया है। भाईजान की ये मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) की इस मूवी को लेकर रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि ये फिल्म लीक हो गई है। इस वजह से मेकर्स को जोर का झटका लगा है। 

बताते चलें कि सलमान खान (Salman Khan) की यह फिल्म रिलीज होते ही हर जगह छा गई है। बताया जा रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस (box office) पर धमाल मचाने वाली है। हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म पहले ही फ्लॉप का टैग दे दिया है। इस मूवी से कई सेलेब्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस लिस्ट में पलक तिवारी और शहनाज गिल जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) बॉक्स ऑफिस (box office) पर कैसा परफॉर्म करती है। मालूम हो कि सलमान की मूवी टाइगर 3 भी इसी साल रिलीज होने वाली है।

यह भी पढे : चांदी की बढी चमक, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Exit mobile version