Site icon News Jungal Media

बीवी का गुलाम कहने पर की अपने दोस्त हत्या

न्यूज़ जंगल डेस्क कानपुर : लखनऊ में बीवी का गुलाम कहने पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सरोजनगरी में मान सिंह के भतीजे संदीप के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए मान सिंह अपने दोस्त राम चंद्र को भी साथ लाया। कार्यक्रम में खाना खाने के बाद दोनों ट्रक में सोने के लिए चले गए।

बल्ली सिर पर मारी
इस बीच दोनों ने पहले शराब पी। अचानक दोनों में बहस होने लगी। मान सिंह ने राम चंद्र की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की। उसे पत्नी का गुलाम बता दिया। इस बात पर राम चंद्र गुस्सा गया। उसने पास में रखी बल्ली को मान सिंह के सिर पर उठाकर मार दी। इससे मान सिंह की मौत हो गई।

दोस्त की मौत के बाद रामचंद्र वहां से भाग गया। उसने न परिवार को सूचना दी और न ही उसे अस्पताल ले गया। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ये भी देखे : फ्रांस : अन्नू कपूर बोले- एक नंबर के जेबकतरे लोग हैं

भतीजा रास्ते में भीड़ देख रुका
मान सिंह जिस भतीजे संदीप के गृह प्रवेश कार्यक्रम में आए थे वह BSF में है। संदीप ने बताया कि गुरुवार सुबह छोटा भाई रंजीत घर से बहन के घर जाने के लिए निकला। रास्ते में भीड़ देखकर रुक गया। पास जाने पर देखा चाचा मानसिंह का शव पड़ा था। इसके बाद उसने तुरंत परिवार को जानकारी दी। चाचा परिवार के साथ चकेरी मंगलाविहार कानपुर में रहते थे। जबकि आरोपी दोस्त राम चंद्र उन्नाव के अजगैन का रहने वाला था।

Exit mobile version