न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर सोमवार को कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। 7 पदों पर एक भी प्रत्याशी के लिए वोटिंग नहीं हुई। 7 पदों पर एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। दोपहर 1 बजे मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता की निगरानी में सभी 7 पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।



कड़ी सुरक्षा में हुए चुनाव
मारबल मार्केट एसोसिएशन के चुनाव में पुलिस भी मुस्तैद रही। दोपहर 1 बजे जीत का प्रमाणपत्र दिए जाने के बाद सभी विजय प्रत्याशियों ने बाबा कुटी चौराहे से आलू मंडी तक विजय जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष विजय गुप्ता और महामंत्री हिमांशु पाल ने बताया कि 5 साल के लिए सभी पदाधिकारी चुने गए हैं।
ये भी देखे: अगर बनना है रंक से राजा तो पहनिए ये रत्न
3 दिन चली चुनाव प्रक्रिया
चुनाव संयोजक आशुतोष दीक्षित ने बताया कि 12 नवंबर को नामांकन दाखिल, 13 को नाम वापसी और सत्यापन किया गया था। क्योंकि सभी पदों पर एक ही एक नामांकन था, इसलिए सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर विजय गुप्ता, संजय जैन उपाध्यक्ष, हिमांशु पाल को महामंत्री, जितेंद्र त्रिवेदी प्रवक्ता, आशुतोष शुक्ला संगठन मंत्री, ज्ञानेन्द्र सचान संयुक्त मंत्री, प्रदीप सिंह तोमर प्रचार मंत्री पद नियुक्त हुए।