Friday , December 8 2023
Breaking News
Home / राज्य / कानपुर: रविवार लाखों का मिलावटी खोया किया गया जब्त

कानपुर: रविवार लाखों का मिलावटी खोया किया गया जब्त

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर त्योहारी सीजन में खाद सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को मिलावटी खाद्य सामग्रियों को जब्त किया। फ़ूड आयल के सैंपलिंग क़ई गयी। भारी मात्रा में फ़ूड ऑयल सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। कानपुर में रविवार लाखों का मिलावटी खोया जब्त किया गया। साथ ही फ़ूड आयल मार्केट में सैंपल इन करके खाद्य तेल के सील करने की कार्रवाई की गई।

खोया मंडी में छापेमारी पर भागे व्यापारी

फजलगंज खोया मण्डी में छापामारी की गयी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल पहुँचा। बैसे ही भगदड़ मच गई। मौके पर दो डलिया खोया छोड़कर एक व्यपारी भाग गया। इसी बीच खोये की डलियों से लदा हुआ एक वाहन संख्या-UP-77 AT 1914 को पकड़ा गया। जिसे लाने वाले गुलाब सिंह यादव ने बताया कि वह 22 लोगों का खोया कानपुर बेचने के लिये लाया है। गुलाब सिंह यादव द्वारा वाहन में लदे खोये के 21 मालिक नाम व उनके माल का विवरण लेकर खोये को कोल्डस्टोरेज में रखवा दिया गया है। कुल 38 डलिया खोया जिनका वजन लगभग 1819 किलो निकला। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख से ज्यादा बताई जा रही है। चौबीस घंटों तक खोया व्यापारियों के नही आने पर उक्त खोये का डिस्पोजल नियमानुसार कर दिया जाएगा।

ये भी देखे: इंतजार की घड़ियां हुई खत्म,कानपुर में दौड़ी मेट्रो

खाद्य तेल के नमूने लेकर किया गया सीज,

दीपावली पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य तेलों क़ई सैंपलिंग करके सीज करने का कार्य किया गया। तेल उद्योग साकेत नगर के एक प्रतिष्ठान में सरसों के तेल में अन्य तेल की ब्लेंडिंग कर बाजार में बेचने हेतु तैयार किया जा रहा था। ब्रांडेड तेल व अन्य तेलों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलन कार्रवाई की गयी। मौके पर प्रतिष्ठान मालिक विजेंद्र प्रसाद मिश्रा और ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 600 किलोग्राम ब्रांडेड एडिबल आयल जिसमें सरसों का तेल एवं सोयाबीन का तेल मिलाया गया है। जिसकी कीमत 88 हजार 800 रुपये बताई गई। साथ ही 20 कुंटल सोयाबीन का तेल जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार आंकी गयी है। 10 टन सरसों का तेल जिसकी कीमत 13 लाख 50 हजार निकली है। सभी के नमूने लेकर बाकी के खाद्य तेल को सीज कर दिया गया। देर रात तक कार्यवाही जारी रही।

About News jungal Media

Avatar

Check Also

तेलगाना में रेवन्त रेड्डी ने सीएम पद की ली शपथ,सोनिया ,राहुल और खरगे भी रहे मौजूद

तेलगाना में कांग्रेस सरकार को प्रचंड जीत मिली है । कांग्रेस के तेलगाना प्रदेश के …

रामलला के पुजारियों की 6 माह की ट्रेनिंग शुरू,प्रति माह मिलेगा खर्च

News jungal desk: अयोध्या Ayodhya में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पुजारियों की ट्रेनिंग …

SITको मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग के मिले सबूत ,2 साल में 150 करोड़ से अधिक रुपए मिले

News jungal desk: उत्तर प्रदेश में स्थित मदरसों की एसआईटी जांच में एक बड़ा खुलासा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *