कानपुर डेफ गेम्स का आयोजन जी.सी.टी.आई. ग्राउंड में संपन्न

कानपुर : बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के तत्वावधान में कानपुर डेफ गेम्स का आयोजन जी.सी.टी.आई. ग्राउंड में हुआ। इस आयोजन में सौरभ श्रीवास्तव (अध्यक्ष), आशीष बाजपेयी (महासचिव), और श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव (आयोजक सचिव) ने भाषण दिया। कार्यक्रम में 30 मूक-बधिर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन की बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के पदाधिकारी ने 10वां एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स, कुआलालंपुर से पदक विजेता विवेक राणा को सम्मानित किया।

इवेंट में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता..

100 मीटर दौड़: (पुरुष) राजा यादव और (महिला) शाम्भवी अवस्थी जीते।

200 मीटर दौड़: (पुरुष) आयुष गुप्ता और (महिला) प्रियंका त्रिपाठी जीते।

ऊंची कूद: (पुरुष) राजा यादव और (महिला) खुशी मिश्रा जीते।

शॉट पुट: (पुरुष) अर्पित लोइवल और (महिला) गगनीत कौर जीते।

जेवलिन थ्रो: (पुरुष) भोला कुमार और (महिला) खुशी मिश्रा जीते।

डिस्कस थ्रो : (पुरुष) भोला कुमार और (महिला) गगनीत कौर जीते।

सब जूनियर 100 मीटर – (लड़की) शाम्भवी जीते और (लड़का) सुखमन सिंह जीते।

समापन समारोह में बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के पदाधिकारी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार और पदक वितरित किए।

इस अवसर पर बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन कानपुर मंडल के उपसरंक्षक बलराम सिंह, संयुक्त मंत्री ज़ुल्फ़िकार, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा और सदस्य आशीष सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top