Site icon News Jungal Media

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस को बड़ा झटका, कठुआ गैंगरेप से जुड़े कांग्रेसी नेता का इस्तीफा

जनवरी 2018 में हुए कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों के समर्थन में एक रैली निकाली गई थी जिसमें एक रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद चौधरी लाल सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी। अब उनके भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होने पर कांग्रेस की बड़ी नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

News Jungal political desk: भारत जोड़ो’ यात्रा के जम्मू और कश्मीर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने ‘वैचारिक’ हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के तार कठुआ गैंगरेप से भी जुड़ते दिख रहे हैं। फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा हिमाचल प्रदेश में है और इस सप्ताह जम्मू और कश्मीर में पहुंचेगी।

पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल करने से थी नाराजगी

खबर है कि पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल करने पर प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने पार्टी छोड़ दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि लाल सिंह ने 8 साल की बच्ची से जुड़े कठुआ रेप केस में बलात्कारियों का ‘बेशर्मी से बचाव’ किया था। दो बार के सांसद और तीन बार विधायक रहे लाल सिंह 2014 में कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। 

लाल सिंह ने कठुआ रेप आरोपी समर्थित रैली में लिया था भाग

लाल सिंह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भाजपा की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे। जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई एक रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद लाल सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए रैली में भाग लेने के अपने कदम का बचाव किया था कि वह ‘स्थिति को शांत और नियंत्रित करने’ के लिए वहां गए थे।

दीपिका ने ट्वीट कर दी इस्तीफे की जानकारी

दीपिका पुष्कर नाथ ने ट्वीट किया, ‘लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्ताव और इसकी अनुमति को देखते हुए मेरे पास कांग्रेस को छोड़ने के अलावा कोई रास्ता शेष नहीं है। 2018 में 9 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। लाल सिंह 2018 में बलात्कारियों का खुलकर बचाव कर कठुआ बलात्कार को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार थे।’

Also read: 47 साल के बीजेपी नेता पर लगा सपा नेता की 26 साल की बेटी को भगा ले जाने का आरोप

Exit mobile version