Site icon News Jungal Media

कांग्रेस-नौशाद आलम हुए कानपुर के अध्यक्ष

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर जिला के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी को दक्षिण जिला का भी दायित्व सौप दिया गया है। यह जानकारी शहर उपाध्यक्ष / संगठन प्रभारी , दिलीप शुक्ला ने दी। काग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संगठन को बेहतरीन ढंग से चलाने की एवज में नौशाद को पूरे कानपुर के अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें इस आशय का पत्र भी सौंप दिया है। पार्टी के
दक्षिण जिला अध्यक्ष रहे शैलेन्द्र दीक्षित के कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह पद खाली था। इसके बाद कांग्रेस में दोनों जिलों को एक करके एक अध्यक्ष को सौंपने की चर्चा काफी दिनों से थी। नौशाद दक्षिण के भी कार्यभार सौंपे जाने पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। बताते हैं कि यह निर्णय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लिया गया है।

Exit mobile version