Sunday , December 10 2023
Breaking News
Home / समाचार / रास्तों से हटे बैरीकेड तो टिकैत बोले फसल बेचने जाएंगे संसद

रास्तों से हटे बैरीकेड तो टिकैत बोले फसल बेचने जाएंगे संसद

New Delhi, Feb 01 (ANI): Security tightened during farmers’ ongoing protest against Farm laws at Singhu border, in Delhi on Monday. (ANI Photo )

न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। टीकरी बॉर्डर के बाद अब दिल्ली पुलिस ने करीब 11 महीने बाद शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के धरना स्थल पर लगे बैरिकेड्स अब हटाने शुरू कर दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं।

डीसीपी (पूर्व), दिल्ली, प्रियंका कश्यप ने कहा कि कि यह सेक्टर-2 और-3 है। यह NH9 है, हम इसे खोल रहे हैं। एनएच 24 को भी खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के चलते यह रास्ता काफी समय से बंद था।

इस दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर डटे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसान अपनी फसल कहीं पर भी बेच सकता है। रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे। 

About News jungal Media

Avatar

Check Also

Himachal News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोगों के साथ ली सेल्फी, ढाबे पर किया नाश्ता…

अनुराग सिंह ठाकुर ने ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ नाश्ता किया। इस दौरान उन्होंने लोगों …

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं अमेठी, कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा…

भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के अमेठी दौरे पर हैं। यहां …

Amroha: पशुओं का चारा लेने जंगल गई थी किशोरी, शाम को पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

किशोरी की मौत के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *