News Jungal Media

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर पहली नाइट फाइटर लैंडिंग

दिन में शक्ति प्रदर्शन, रात में बनाया नया रिकॉर्ड

शुक्रवार को शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। (Ganga Expressway) वायुसेना ने दिन में एयर शो के जरिए जहां अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, वहीं रात में लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग कराकर देश में पहली बार ऐसा कारनामा भी किया।

पहली बार एक्सप्रेस-वे पर रात में लैंडिंग

देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक्सप्रेस-वे पर रात में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग कराई गई। यह अभ्यास आपातकालीन और युद्ध की स्थिति में वैकल्पिक हवाई पट्टियों की उपयोगिता को साबित करता है।

राफेल से लेकर सुखोई-30 तक, सभी ने दिखाई ताकत

इस ऐतिहासिक अभ्यास में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, (Ganga Expressway) जगुआर और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस जैसे आधुनिक विमानों ने हिस्सा लिया। इन विमानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर पीरू गांव के पास बनी विशेष हवाई पट्टी पर टच एंड गो ऑपरेशन के जरिए अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया।

तेज आंधी और खराब मौसम भी एयर शो को रोक नहीं सका

सुबह 11:30 बजे होने वाला एयर शो खराब मौसम के कारण एक घंटे देरी से शुरू हुआ। इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बरेली के त्रिशूल एयरबेस से उड़ते विमानों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

सैन्य अभ्यास का पूरा कार्यक्रम

सुखोई-30 की कलाबाजियों ने मचाई धूम

सुखोई-30 विमानों ने छह बार रनवे को छुआ और बेहद कम ऊंचाई पर (Ganga Expressway) रोमांचक कलाबाजियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राफेल, मिग-29 और जगुआर ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शाम 7 बजे से 10 बजे तक कटरा-जलालाबाद हाईवे को बंद कर नाइट लैंडिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न लड़ाकू विमानों ने अंधेरे में सटीक लैंडिंग कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। युद्ध की स्थिति में अगर दुश्मन एयरबेस को निशाना बनाता है तो गंगा एक्सप्रेसवे जैसी वैकल्पिक हवाई पट्टियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सामरिक दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़े : Kedarnath Dham : केदारनाथ दर्शन घर पर, ऐसे पाएं शिव जी की कृपा

3.5 किमी लंबी विशेष हवाई पट्टी

मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी 3.5 किमी लंबी इस पट्टी को भारतीय वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से खास तौर पर तैयार किया गया है। हजारों की संख्या में ग्रामीण बाइक, ट्रैक्टर और कारों से एयर शो और नाइट लैंडिंग देखने पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए दर्जनों गांवों में पुलिस बल तैनात किया था। शुक्रवार को सफल नाइट लैंडिंग के बाद वायुसेना ने शनिवार को होने वाले एयर शो को रद्द कर दिया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लड़ाकू विमानों की पृष्ठभूमि में फोटो खिंचवाई।

Exit mobile version