Site icon News Jungal Media

मां तुझे प्रणाम : तिरंगा यात्रा में दिखा बच्चों का जोश और जूनन, जोर जोर से लगाया भारत माता की जय का नारा …

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब दो दर्जन से अधिक स्कूलों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चे अलग जोश के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

News jungal desk: अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत तिरंगा यात्रा सोमवार सुबह आठ बजे सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर से निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब दो दर्जन से अधिक स्कूलों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

यह यात्रा पत्थर गिरजाघर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा के रास्ते सिविल लाइंस हनुमत निकेतन चौराहा होते हुए वापस इसी रास्ते से पत्थर गिरजाघर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शहर के स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के अलावा क्लबों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने भी इसमे भागीदारी ली ।

यात्रा में शामिल सभी लोग आजादी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। सबसे आगे डीजे बैंड देशभक्ति की धुन बजाते हुए चल रहा था।  तरह-तरह के बैंड के साथ स्कूली बच्चे शामिल हुए। राष्ट्र भावना से ओतप्रोत इस यात्रा के दौरान महात्मा गांधी मार्ग की एक लेन पर यातायात प्रतिबंधित रहा।

Read also: चौथे दिन सिनेमाघरों में सुनामी लेकर आई तारा और सकीना की फिल्म, पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा

Exit mobile version