Site icon News Jungal Media

UP News: आपस में हुए विवाद के चलते युवक ने करणी सेना कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार…

 गांव सादुल्लापुर में सोमवार रात करणी सेना के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

News jungal desk: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह करणी सेना से जुड़े हुए थे। उनके चचेरे भाई करणी सेना के पदाधिकारी हैं। वारदात के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि सोमवार रात पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो उनके पेट में जा लगी। गंभीर घायल सुधीर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने राजीव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नन्हे को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान नन्हे ने सुधीर को गोली मार दी औरअधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। 

Read also: अगले तीन दिन नही मिलेगी ठंड से राहत, बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी…

Exit mobile version