न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर मथुरा में मंगलवार को 8 साल के बच्चे का शव यमुना एक्सप्रेस-वे पर कटीले तारों में पड़ा मिला। वहीं, इस घटना के कुछ देर बाद ही एक और बच्चे का शव 4 किलोमीटर पहले नोएडा से आगरा की तरफ थाना नौहझील क्षेत्र में मिला। एक और बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।



एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि थाना नौहझील क्षेत्र में करीब 10 साल के बच्चे का शव मिला, जबकि सुरीर में 8 साल के बच्चे का शव मिला है। मामले में जांच की जा रही है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी एक्सप्रेस वे पर जानवरों के न आने के लिए लगाए गए कटीले तारों में एक बच्चे का फंसा हुआ शव देखा। शव तारों में उल्टा लटका हुआ था।
शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार, बच्चे की किसी ने हत्या की और फिर उसका शव चलती गाड़ी से फेंका। जिसकी वजह से उसका पेट कटीले तारों में फंस गया। बच्चे के शरीर पर पेंट, एक नीले सफेद कलर की टी शर्ट हैं।
मासूम के शरीर पर घसीटने के हैं निशान
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि बच्चों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है पहले वाली लाश में सके शरीर पर घसीटने के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा की, इसकी हत्या हुई है या कोई और वजह हैं।
पुलिस जांच में जुटी
78 माइलस्टोन कोतवाली सुरीर और 74 माइलस्टोन थाना नौहझील क्षेत्र में आता है। आशंका है कि दोनों की हत्या करके शव लटकाया और फेंका गया है। दोनों के सिरों पर भारी चीज से हमला कर हत्या की गई है। गले पर भी निशान मिले हैं। हालांकि अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
मथुरा के आसपास के जनपदों और एनसीआर में कर रही पुलिस शिनाख्त
दो मासूमों के शव नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइड पर यमुना एक्सप्रेस वे पर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन, जब सफलता नहीं मिली तो एसएसपी ने मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ़ , आगरा , फिरोजाबाद के अलावा दिल्ली एनसीआर पुलिस से सम्पर्क कर शिनाख्त करने का प्रयास शुरू कर दिया।
ये भी देखे: जी -20 नेताओं ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल के लिए अपने पूर्ण समर्थन की पुष्टि की
डॉक्टरों के पैनल करेगा पोस्टमॉर्टम
यमुना एक्सप्रेस वे पर शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने वारदात स्थल का मौका मुआयना किया और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। दोनों के चोट के निशान हैं डीएनए के सैंपल भी रखे जाएंगे।