Site icon News Jungal Media

मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी शुरू की Mahtari Vandana Yojana 2024, जानिए क्या है आवेदन प्रक्रिया…

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई आर्थिक सरकारी लाडली बहना योजना से प्रेरित होकर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एक नई योजना Mahtari Vandana Yojana 2024 शुरू की है ।

News jungal desk: छतीसगढ़ सरकार ने शुरू की नई Mahtari Vandana Yojana 2024 जो मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से प्रेरित होकर शुरू की गयी है । इस योजना के अंतर्गत हर माह महिलाओं को एक हजार रुपए सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे | इस तरह हर साल उन्हें 12000 रुपयों की आर्थिक मदद का लाभ सरकार द्वारा प्राप्त होगा |

आपको बता दे की यह आर्थिक सहायता छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई इस महतारी वंदना योजना का मुख्य हेतु सिर्फ महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन्हें इन्हीं पैसों की मदद से आत्मनिर्भर और कुशल बनाना भी है। महिलाएं इन पैसों से अपने खर्च संभाल सकती है और छोटी मात्रा पर किसी उद्योग को शुरू भी कर सकती है।

आइए जानते है महतारी वंदना योजना 2024 के प्रमुख लाभ,

Mahtari Vandana Yojana 2024 राज्य स्तर पर महिलाओं के जीवन में सुधार करने का एक प्रयास है, जो महिलाओं के लिए अवश्य फायदेमंद साबित होगा।

  1. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  2. योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि सीधे बैंक खाते में जमा होगी।
  3. योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाए अपने स्वस्थ, निजी खर्च तथा लघु उद्योग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है।
  4. महिलाओं की वित्तीय स्थिति को सुधारने का यह प्रयास महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

क्या रहेगी लिए महिलाओं की पात्रता :

  1. महतारी वंदना योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए आपको छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होना अनिवार्य है।
  2. इस योजना का लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ की विवाहित महिला ही उठा सकती है।
  3. लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपयों से कम होनी चाहिए।
  4. महिलाओं की आयु 23 से 60 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।
  5. इस योजना का लाभ विधवा तथा अनाथ और परित्यक्त महिला भी उठा सकती है।

जानिए क्या है फार्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड
  2. आयु प्रमाण पत्र
  3. बैंक अकाउंट पास बुक
  4. पहचान पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. निवासी प्रमाण पत्र
  7. मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज

जानिके क्या रहेगी फार्म भरने की आवेदन प्रक्रिया :
महतारी वंदना योजना 2024 इस वर्ष में ही हाल में ही शुरू हुई है जिस वजह से इस योजना के फार्म कब उपलब्ध होंगे इसकी जानकारी आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर प्राप्त होगी । जहां पर आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन फार्म उपलब्ध होने पर भर सकते है। यहां के कार्यकर्ता आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता करने के साथ ही ऑफलाइन फार्म भरने के लिए फार्म की प्रिंट भी प्रदान कर सकते है। इसी प्रिंट पर अपनी आवश्यक जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को फार्म के साथ जोड़ना होगा।

Read also: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर सरकार ने उठाया नया कदम, जानिए क्या है पुरी योजना…

Exit mobile version