Site icon News Jungal Media

रमेश अवस्थी कानपुर से भाजपा के प्रत्याशी

कानपुर। भाजपा ने कानपुर संसदीय क्षेत्र से रमेश अवस्थी को प्रत्याशी घोषित किया है। वह सहारा मीडिया में पत्रकार थे।
अवस्थी राम सेवा मिशन संस्था चलाते हैं। वह पिछले 15 साल से भाजपा में पहले बांदा फिर कानपुर से लोकसभा की टिकट का दावा कर रहे हैं।
साल में एक बार आम पार्टी करते हैं जिसके चलते वह चर्चित हुए। भाजपा नेता रमेश अवस्थी और द ग्रेट खली के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम भी कानपुर में हुआ था। इसमें में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखालिया का भी कार्यक्रम वह करा चुके हैं। राम मंदिर से संबन्धी वह लंबी यात्रा भी निकाल चूके हैं। इसमें राम दरबार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी उल्लेखनीय राजनीतिक हस्तियों को प्रदर्शित किया गया था। 
इससे पहले, श्री राम सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक रमेश अवस्थी ने हर साल 22 जनवरी को “सनातन दिवस” ​​​​घोषित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

Exit mobile version