Monday , December 11 2023
Breaking News
Home / breaking news / यूपी में मंत्रियों के कामकाज का आकलन कर रही भाजपा

यूपी में मंत्रियों के कामकाज का आकलन कर रही भाजपा

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपनी समीक्षा बैठकों मे मंत्रियों के कामकाज का भी आकलन कर रही है। संगठन और अन्य स्रोतों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें लगभग आधे मंत्रियों का कामकाज बेहतर बेहतर नहीं पाया गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि उनको चुनाव मैदान में उतारा जाए या नहीं। बता दें कि अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे।

अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश है। जो न केवल देश का सबसे बड़ा राज्य है, बल्कि 2024 में भाजपा की केंद्रीय सत्ता की संभावनाओं में भी सबसे अहम है। ऐसे में उत्तर प्रदेश को लेकर केंद्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बैठकें हो रही हैं। इनमें पार्टी के शीर्ष नेता लगातार हिस्सा ले रहे हैं। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश को लेकर अनौपचारिक रूप से दो महत्वपूर्ण बैठकें हुई, जिसमें एक बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दूसरी बैठक में गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

ये भी देखे: सरकारी जांच में पेयजल के 13 लाख सैंपल्स में से 1 लाख से अधिक नमूनों में मिली कमी

सूत्रों के अनुसार, भाजपा को भाजपा के चुनावी अभियान का एक बड़ा हिस्सा सत्ता विरोधी माहौल को खत्म करना है। ऐसे में विधायकों के कामकाज के साथ मंत्रियों के कामकाज का भी पूरा आकलन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विधायकों के टिकट तो बड़ी संख्या में कटेंगे ही, साथ ही इसमें कई मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है। 

About News jungal Media

Avatar

Check Also

सखी केंद्र ने शुरू किया सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम

कानपुर की 50 बस्तियों व तीन कॉलेज की लड़कियों को ट्रेनिंग का लक्ष्य News jungal …

मतदान बढाने को टोली संग जुड़ेंगे ट्रांसजेंडर अनुज पांडे

–चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकॉन, कम्युनिटी वोटरों में जागरूक लाएंगेकानपुर। कानपुर क्वीर वेलफेयर फाउंडेशन …

पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगल गया शख्स, थोड़ी देर में हो गई मौत, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

एमपी की राजधानी भोपाल में 22 साल के मजदूर को मधुमक्खी ने काट लिया. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *