Site icon News Jungal Media

बिहार के अमरजीत ने जीता सोनू सूद का दिल, मिलने के लिए बुलाया मुंबई

Amarjeet Jaykar video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में ये चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

न्यूज जंगल डेस्क :- सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में ये चर्चा का विषय भी बना हुआ है, बता दें कि सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा वीडियो एक लड़के का है, इस वीडियो में लड़के की सुरीली आवाज को सुनकर लोग इसके दिवाने हो गए हैं।

बतातें चलें कि ये वायरल वीडियो बिहार के एक लड़के का है, जिसमें लड़का ‘दिल दे दिया है’ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में लड़का अपने आस-पास की चीजें भी दिखा रहा हैं।

साथ ही लोगों को लड़के की सुरीली आवाज बहुत भा रही है। और लोग उसकी खूब तारीफ करने में लगे हुए हैं

अभिनेता सोनू सूद लिखा- ”एक बिहारी, सौ पे भारी।”

बता दें कि अमरजीत के इस वायरल वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद ने लिखा है कि ”एक बिहारी, सौ पे भारी।” इसके साथ ही 21 फरवरी को अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने भी वीडियो साझा करते हुए ट्विट किया और लिखा कि यह लड़का कौन है? शानदार। कृपया मेरे साथ इसका नंबर साझा करें। साथ ही फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने भी कमेंट किया- बिहार का ये बच्चा वायरल है ।

ये भी पढ़ें:-: सोशल मीडिया पर छाए सिद्धार्थ-कियारा, कपल की नई अनदेखी फोटोज 

Exit mobile version