Site icon News Jungal Media

actress priyanka choprap: ने दिखाया बेटी का चेहरा ,फैंस बोले- पापा की टू कॉपी

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मालती को गोद में उठाए दिख रही हैं, वीडियो में मालती का क्यूट फेस साफ दिख रहा है।

न्यूज जंगल डेस्क :- प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुए एक इवेंट में शामिल हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा सबको दिखा दिया। इवेंट की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें मालती बेहद क्यूट लग रही और उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर (cream sweater) और मैचिंग शॉर्ट्स पहना हैं।

फैंस ने जब मालती की ये फोटोज देखी तो वह खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही फैंस को मालती की क्यूटनेस बहुत ही पसंद आ रही है और इसको लेकर फैंस रिएक्शन भी दे रहें हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 30 जनवरी को अपने पति हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस और उनके भाईयों के हॉलीवुड (Hollywood ) वॉक ऑफ फेम स्टार इवेंट में दिखी। इस इवेंट में पहली बार फैंस (fans) को मालती की झलक देखने को मिली है।

कुछ दिनों पहले ही मालती एक साल की हुई है और अब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बेटी का चेहरा सबको दिखा दिया है। इससे पहले एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया था कि उन्होंने मेडिकल कॉम्प्लीकेशन्स के चलते सरोगेसी का रास्ता चुना था!

ये भी पढ़ें:-: PM Modi: के गुरु के आश्रम पहुंचीं अनुष्का शर्मा और विराट ने स्वामी दयानंद गिरि का आर्शीवाद लिया

Exit mobile version