Site icon News Jungal Media

25 Happy Holi 2024 Wishes: होली पर इन संदेशों द्वारा अपनों को दे शुभकामनाएँ

हैप्पी होली विश 2024

Happy Holi 2024 Wishes: होली बस आने ही वाली हैं और उसी के साथ अपनें अपनों को कुछ विशेष संदेशों के जरिए होली के रंग में भिगाने का मौसम भी आ रहा हैं | इसलिए आज हम आपको 25 विशेष संदेश (25 Happy Holi 2024 Wishes) बतायेंगे जो आप अपनें दिल के पास लोगों को भेज सकते हैं |

Happy holi 2024 Quotes in hindi:

1. इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
न बिगड़े कभी रिश्तो के प्यार की ये होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।

2. काश इस बेरंग ज़िन्दगी में भी रंगो की बहार होती
होली के रंगो से ज्यादा भी जिंदगी रंगीन होती।

3. अच्छा हुआ जो गुजर गया फरवरी महीना
ये अंग्रेजी मोहब्बत का महीना था साहब
राधा कृष्ण का प्रेम तो अब चढ़ेगा,
रसिया पर फागुन का रंग जब चढ़ेगा
होली की बधाई!

4. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

6. खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं!

7. सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार
गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,
सुख समृद्धि और सफलता का हार,
मुबारक हो आपको रंगो का त्यौहार।

8. लाल गुलाबी रंग है
झूम रहा संसार
सूरज की किरण
खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

9. गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

10. कदम कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना,
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना !

11. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
रंग न ये जाने कोई जात न बोली,
मुबारक हो आपको होली।

12. भगवान करे हर साल चांद बन कर आए,
दिन का उजाला शान बन के आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

13. निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगो दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।

14. हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिए पैगाम भेजा है,
वो हम हैं जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा।
होली की बधाई आपको !

15. दिल सपनों से HOUSEFUL है
पूरे होंगे वो DOUBTFUL है
इस दुनिया में हर चीज WONDERFUL है
हमारी जिंदगी आप जैसे लोगों से ही COLORFUL है।

16. मथुरा की खुशबू,
गोकुल का हार।
वृन्दावन की सुगंध,
बरसाने की फुहार..
मुबारक हो आपको
होली का त्योहार।

17. सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए तो खास है होली।

18. रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर द्वारे
गोपियां आज भी रंग संग कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं।

19. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

20. जो पूरी सर्दी नहीं नहाए
हो रही उनको नहलाने की तैयारी
बाहर नहीं तुम आये तो
घर में आकर मारेंगे पिचकारी।

21. खुश‍ियां हो Overflow
मस्‍ती कभी ना हो Low
तुम्‍हारी होली हो एकदम Number One
और तुम करो Lot of Fun!
Happy Holi!!

22. पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली
Happy Holi !!

23. गुल ने गुलशन से
गुलफाम भेजा है
सितारो ने आसमान से
सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
हमने दिल से यह पैगाम भेजा है।

24. त्योहार है ये खुशियों का,
जब सारे रंग खिलते हैं,
उल्लास और उमंग से
सब संग मिलते हैं,
होली के शुभ अवसर पर आप सभी को ढेरों बधाईयां।

25. आप आयें बहार आयी,
ख़ुशियों की बौछार आयी,
घर से बाहर ना निकलयेगा जनाब,
क्यूंकि बहार के साथ रंगों की पिचकारी भी हैं आयी |

ऐसें ही मनोरंजक खबरों के लिए जुड़े रहिये News Jungal के साथ |

Exit mobile version