X ने अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए उन अकाउंट्स पर सख्ती शुरू कर दी है, जो दूसरों का वायरल कंटेंट रीपोस्ट करके पैसे कमाते थे। Elon Musk के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि अब “कॉपी-पेस्ट” कंटेंट से कमाई करना आसान नहीं होगा।
नई पॉलिसी के तहत, ऐसे अकाउंट्स की रीच और मोनेटाइजेशन घटा दिए जाएंगे जो किसी दूसरे क्रिएटर के वीडियो, मीम्स या वायरल क्लिप्स को बिना मौलिक योगदान के अपलोड करते हैं। प्लेटफॉर्म अब यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है कि किसी भी वायरल कंटेंट का असली फायदा उसी व्यक्ति को मिले जिसने उसे मूल रूप से बनाया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ