प्रेम से कैसे बढ़ता है निखार, जानिए वैज्ञानिक कारण



कभी गौर किया है जब कोई हमें सच्चे दिल से चाहता है, तो हमारी आंखों में चमक और चेहरे पर एक अलग ही नूर आ जाता है। क्या आपने भी महसूस किया है।

प्रेम, सिर्फ रोमांस नहीं होता वो एक एहसास है। जब कोई बिना शर्त के आपका साथ देता है, जब आपकी खामोशी को भी समझा जाता है, तब आत्मविश्वास बढ़ता है और वहीं से शुरू होता है निखार।

चाहे माँ का स्नेह हो, दोस्त की परवाह, या जीवनसाथी का साथ ये सारे प्रेम के रूप हैं। जब दिल को सुकून मिलता है, तो मन शांत होता है। और जब मन शांत होता है, तो चेहरे पर मुस्कान और आँखों में उम्मीद झलकती है।

साइंस भी कहता है जब हम प्यार में होते हैं, तो ऑक्सिटोसिन नामक हार्मोन रिलीज़ होता है, जो तनाव को कम करता है और अंदर से हमें हेल्दी बनाता है।

याद रखिए, सच्चा निखार कभी मेकअप से नहीं आता वो आता है एक सच्चे रिश्ते, एक सच्चे एहसास से।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ